अरनोद में देवनारायण मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन
अरनोद । देव नारायण मंदिर ट्रस्ट के चुनाव कार्यक्रम में गुर्जर समाज की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सुरेश गुर्जर को अध्यक्ष, मुकेश गुर्जर को उपाध्यक्ष, मुकेश गुर्जर को सचिव जबकि हेमंत सिंह गुर्जर को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनाव में आसपास के गांवों से समाजजन बड़ी संख्या में पहुंचे, जिनमें कमल सिंह गुर्जर, करुलाल गुर्जर, शिवराम गुर्जर, लोकेश गुर्जर, सतिश गुर्जर आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत लोक गीतों एवं मालाओं से किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने देवदर्शन कर समाजहित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नये सदस्यों को भी जोड़ा गया।
