उच्चभिटठी स्कूल की शिक्षिकांए जिला मिशन समन्वयक के हाथों सम्मानित

उच्चभिठी- शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नये नये प्रयोग करने एवं नवाचार द्वारा बच्चों को शिक्षण कार्य करने के लिए शासकीय प्राथमिक शाला उच्चभिटठी की शिक्षिकाओं श्रीमती सुषमा बिंझवार एवं श्रीमती कामिनी नायक को जिला मिशन समन्वयक श्री हरि राम जयसवाल जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जांजगीर चांपा द्वारा लगातार दो बार प्रशस्ति पत्र एवं शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर विनोबा से श्री भूपेन्द्र चन्द्रा एवं अजहर शेख जिला टीम विनोबा उपस्थित थे 

पूर्व में ब्लाक के प्रमुख श्री रवि कुमार गौतम एवं जाटवर सर जी द्वारा भी दो बार प्रशस्ति पत्र एवं शिक्षण सामग्री से पुरस्कृत हुए हैं शिक्षिकाओं का लगातार यही प्रयास है कि बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्राप्त मिले

Related Post