अरनोद में छट महोत्सव पर ढाई क़्विंटल खीर का लगाया भोग, देवनारायण मंदिर मे उमड़ा पड़ा आस्था का सैलाब
अरनोद में भादवा छट महोत्सव देवनारायण जी के प्रिय अश्व नीलगिरी के अवतरण दिवस को धूमधाम से मनाया गया। देवनारायण मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया।
अरनोद के अति प्राचीन देवनारायण मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तजनो की भीड़ दिखाई दी। सभी कार्यकर्त्ता अपने कार्यों में व्यस्त दिखाई दिये। शाम को मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और चारों ओर भक्ति का माहौल छा गया।
शाम को श्रद्धालु डीजे की धुन पर जम कर थिरके बाद में महाआरती कर ढाई क़्विंटल खीर का भोग लगाया गया। लाइन में लगकर हजारों श्रद्धालुओं ने प्रेम से दर्शन किए। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुज़ुर्ग सभी श्रद्धा भाव से देवनारायण जी के चरणों में नतमस्तक हुए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की व प्रसादी ग्रहण की ।
