चांपा में अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 15 जून 2025 को चांपा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब दो शराब तस्कर 60 पाव देशी प्लेन मदिरा के साथ गिरफ्तार किए गए। आरोपियों से ₹4800/- मूल्य की शराब के साथ-साथ परिवहन में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल-काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल में भारी मात्रा में देशी शराब भोजपुर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना चांपा पुलिस ने तत्काल भोजपुर के पास नाकाबंदी की।
नाकाबंदी के दौरान बुलेट पर सवार दोनों आरोपियों को पुलिस ने रोका। पुलिस को देखकर दोनों भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 60 पाव देशी प्लेन शराब (कीमत ₹4800/-) बरामद की गई।
कानूनी कार्रवाई और विशेष योगदान
दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, सउनि बाबूलाल दिवाकर, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, मुद्रिका दुबे, शंकर राजपूत, माखन साहू की भूमिका सरा
हनीय रही।
