कोरबा। ग्राम पंचायत कटबितला में आज युवा आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज के सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल परिसर, पंचायत भवन तथा गौठान प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
समाज के युवाओं ने सामूहिक रूप से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं ली। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों सहित समाज के वरिष्ठजन भी उपस्थित रहे और युवाओं के इस पर्यावरणीय प्रयास की सराहना की।
युवा समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह पहल समाज की ओर से पर्यावरण संतुलन और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है, और आगे भी इस तरह के कार्यों को निरंतर जारी रखा जा
एगा।
