राष्ट्रप्रेम के जज्बे के साथ निकली तिरंगा यात्रा...

 

जांजगीर-चांपा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने एवं जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आज तिरंगा यात्रा निकाली गई।


कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं यात्रा में शामिल होकर खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। तिरंगा यात्रा में जिले के विभिन्न खेल विधाओं से जुड़े खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़ते खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान नागरिकों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान के साथ देश की एकता और अखंडता के प्रति अपने दायित्वों से जोड़ने का अवसर है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गरिमा के साथ मनाने की अपील की। अभियान के तहत जिले में 09 से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें तिरंगा यात्रा, रैलियां, दौड़ एवं मैराथन, देशभक्ति संगीत कार्यक्रम, कैनवास गतिविधियां, तिरंगा प्रतिज्ञा, सेल्फी अभियान, सम्मान कार्यक्रम एवं जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं।Uploaded Image


इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विनय पोयाम, एसडीएम जांजगीर एवं खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान, तहसीलदार शशिभूषण सोनी, गोपेश्वर कहरा, वरुण पांडेय, दीपक यादव, बघेल सहित विभिन्न खेल विधाओं के प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Post