तिलकेजा: ग्राम देवी गौरा साहून दाई मंदिर में गरबा का आयोजन

कोरबा। तिलकेजा गाँव स्थित ग्राम देवी गौरा साहून दाई मंदिर में इस वर्ष भी आस्था और श्रद्धा के साथ मनोकामना ज्योति कलश जलाया गया। ग्रामवासियों की अटूट श्रद्धा के बीच प्रत्येक दिन भजन-कीर्तन, जस गीत एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 

ग्रामीण मान्यता है कि यदि किसी माता का दूध नहीं उतरता है और वह गौरा साहून मां को दूध चढ़ाती है, तो आशीर्वादस्वरूप उसका दूध आना प्रारंभ हो जाता है। यही आस्था पीढ़ियों से ग्रामवासियों एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को माता की भक्ति से जोड़ती है।

 

पंचमी के दिन विशेष रूप से गरबा नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें युवतियों और महिलाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गरबा प्रस्तुति देने वालों में डॉ. श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती नूतन जायसवाल, कुमारी मनीष सोनी, श्रीमती विभा सोनी, मुस्कान पांडे, तुलजा भोंसले, ममता यादव, श्रीमती पूनम भोंसले, अनीता भोंसले, श्रीमती मनोरमा सोनी, श्रीमती दीप्ति भोंसले, कुमारी किरण भोसले सहित किट्टू और बिट्टू शामिल रहे।

 

उनकी प्रस्तुति को उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहा और मंदिर प्रांगण भक्ति और उल्लास से गूंज उठा।

Related Post