समाजसेवी राकेश श्रीवास के घर लाखों की चोरी, पड़ोसी के घर में भी चोरी! रातों-रात लाखों का माल साफ

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत फरसवानी के आश्रित ग्राम संजय नगर में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

 

क्षेत्र में “रक्त वीर” के नाम से पहचाने जाने वाले निःस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश श्रीवास समाज सेवा में अधिकतर समय व्यतीत करते हैं और लोगों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं। शनिवार की रात जब मोहल्ले के लोग पिकअप वाहन से जांजगीर-चांपा जिले के नैला स्थित दुर्गा माता की प्रतिमा दर्शन करने गए थे, तभी उनके घर में चोरी हुई।

 

राकेश श्रीवास ने बताया कि चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर करीब 17 हजार रुपये नगद और लाखों के गहने पार कर लिए।

 

चोरों ने बगल के पड़ोसी नंदलाल के घर को भी निशाना बनाया। नंदलाल ने बताया कि उन्होंने नया घर बनाने के लिए अलमारी में 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात रखे थे, जिसे चोर चोरी कर ले गए।

 

घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत है। लोगों ने मांग की है कि थाना प्रभारी तत्काल डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराएं। अब देखना होगा कि पुलिस इन अज्ञात चोरों तक कब तक पहुंच पाती है या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला

जाएगा।

Related Post