वार्ड नंबर 29 में सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की समस्या चरम पर – वार्डवासी आंदोलन को मजबूर, पार्षद बोले: नहीं चलेगी मनमानी

कोरबा के वार्ड नंबर 29 मुड़ापार क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं की घोर अनदेखी से नाराज वार्डवासी अब आंदोलन की राह पर हैं। सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है।

Uploaded Image

मिली जानकारी के अनुसार, मुस्लिम मोहल्ला, महंत मोहल्ला और यादव मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिससे कचरे का अंबार जमा हो गया है। जगह-जगह नालियां खुली छोड़ दी गई हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है और चार पहिया वाहनों की आवाजाही में भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं।

स्थानीय पार्षद डॉ. गोपाल ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर निगम के अधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्र में तैनात सफाई ठेकेदार और स्ट्रीट लाइट के ठेकेदारों की लापरवाही खुलेआम देखी जा सकती है।

Uploaded Image

पेयजल संकट भी विकराल होता जा रहा है। गर्मी के इस मौसम में लोगों को पीने के पानी के लिए लंबी मशक्कत करनी पड़ रही है।

 

स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि वार्डवासी निगम कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन करने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि जब तक साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल नहीं होतीं, वे शांत नहीं बैठेंगे।

 

डॉ. गोपाल ने मीडिया के माध्यम से नगर निगम के अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा,

इस तरह की मनमानी अब नहीं चलेगी। अधिकारी और कर्मचारी अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाएं, वरना वार्डवासी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

 

 

अब देखना यह है कि जनाक्रोश को देखते हुए नगर निगम प्रशासन कब नींद से जागता है और इन समस्याओं का समा

धान करता है।

Related Post