झमाझम बारिश में भी नहीं रुका फुटबॉल का जुनून, साहा फुटबॉल क्लब ने बस्तर टाइगर को 4-0 से दी करारी शिकस्त

कोंडागांव, 3 सितंबर 2025: विकास नगर स्टेडियम, कोंडागांव में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में साहा फुटबॉल क्लब ने बस्तर टाइगर को एकतरफा अंदाज में 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

Uploaded Image

यह मैच शाम 4 बजे शुरू हुआ और उसी दौरान क्षेत्र में जमकर बारिश हुई, लेकिन खिलाड़ियों के हौसले और दर्शकों का उत्साह बारिश की बूंदों से भीगने के बावजूद कम नहीं हुआ। मैदान में पानी भर जाने के बावजूद दोनों टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया।

Uploaded Image

साहा फुटबॉल क्लब की ओर से तेज आक्रामक खेल देखने को मिला, जिसके चलते उन्होंने मैच के पहले हाफ में ही बढ़त बना ली थी। बस्तर टाइगर की टीम ने वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन साहा के मजबूत डिफेंस और सटीक रणनीति के आगे वह टिक नहीं सकी।

Uploaded Image

मैच के दौरान भारी बारिश के बावजूद दर्शकों की भीड़ मैदान में डटी रही और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करती रही। आयोजकों द्वारा सुरक्षा और खेल व्यवस्था को भी बेहतर तरीके से संभाला गया।

 

गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता 31 अगस्त से शुरू हुई है, जिसमें जिले की कुल 8 टीमों ने भाग लिया है। अब सभी की निगाहें आगामी सेमीफाइनल मुकाबलों पर टिकी हुई हैं।

Related Post