जांजगीर। थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम खोखरा में सार्वजनिक स्थान पर लोहे का तलवारनुमा हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे युवक अनुज टंडन (उम्र 35 वर्ष, निवासी भैंसों, थाना पामगढ़) को जांजगीर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी खोखरा रोड धाराशिव के पास तलवारनुमा हथियार के साथ लोगों को भयभीत कर रहा है, जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना घटित हो सकती थी। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित कर घेराबंदी की गई और आरोपी को मौके पर दबोच लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का तलवारनुमा हथियार जब्त किया है। आरोपी का कृत्य आपराधिक धाराओं के अंतर्गत पाया गया, जिस पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमि
का रही।
