कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम फरसवानी के आश्रित ग्राम संजयनगर में हुए चोरी के मामले का 20 दिन बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
27 सितंबर की रात नवरात्रि के दौरान दो घरों में एक साथ चोरी की वारदात ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया था। भाजपा युवा मोर्चा मण्डल बरपाली के मंत्री एवं सक्रिय समाजसेवी राकेश श्रीवास, जिन्होंने कुछ वर्ष ही अपना शरीर मेडिकल कॉलेज को दान करने की घोषणा किया जा चुका है, और लगभग 25 हजार मरीजों को निशुल्क राकेश श्रीवास द्वारा ब्लड उपलब्ध कराया जा चुका है लेकिन 20दिन पहले किसी ने हजारों मरीजों की जान बचाने वाले के घर ही लूट लिया उनके घर में अज्ञात चोरों ने सोना, चांदी और नगदी सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसी रात उनके पड़ोसी एवं भाजपा कार्यकर्ता नंदलाल केवट के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
घटना के बाद राकेश श्रीवास ने थाना उरगा में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ भी की, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। समाजसेवी श्रीवास लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं।
बावजूद इसके पुलिस अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। ग्रामीण राकेश श्रीवास ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि उरगा पुलिस इस सामाजिक रूप से चर्चित चोरी के मामले का पर्दाफाश कब तक कर पाती है, या फिर यह मामला भी अन्य अनसुलझे अपराधों की फाइलों में गुम हो जाएगा।
