जांजगीर-चाम्पा
पुलिस को गुमराह करने हत्या को दिया आत्महत्या का रूप ठेकेदार पांडेय को आरोपियों ने लटकाया फांसी के फंदे से
आरोपियों के विरूद्ध धारा 103(1), 61(२), 238 BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17/07/2025 को थाना सारागांव को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कमरीद के निवासी कीर्तन गबेल के नव निर्मित मकान में वहां किराये से रहने वाले मृतक प्रेमलाल पाण्डेय उम्र 62 वर्ष निवासी बीरसिंगपुर जिला सहडोल (म.प्र.) का शव फांसी के फंदे में झुलते मिलने की खबर प्राप्त होने पर थाना सारगांव पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर शव का निरीक्षण कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। मर्ग प्रकरण की जांच को गंभीरता से लेते हुए थाना सारागांव पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया मृतक की मृत्यु संदेहास्पद होने से घटना की सूचना से जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रकरण में हत्या की आशंका होने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के द्वारा मामले की जांच एवं अज्ञात आरोपी की ततकाल पतासाजी एवं अविलंब गिरफ्तारी हेतु जिला सायबर सेल की टीम को आदेशित करने पर में मौके पर पहुंचकर थाना सारागांव प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर घटना स्थल निरीक्षण एवं मृतक से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलु को बारिकी से निरीक्षण एवं तकनीकि जानकारी एकत्र कर आरोपी भीष्मनारायण उर्फ राहुल एवं हेमराज पटेल दोनों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में बारिकी से पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने पर थाना सारागांव एवं सायबर पुलिस द्वारा मनोवैज्ञानिक एवं कड़ाई से पुछताछ करने पर घटना के संबंध में बताया कि *मृतक* प्रेमलाल पाण्डेय द्वारा ठेकेदारी कार्य के प्रतिस्पर्धा एवं वर्चस्व बनाने के लिये आये दिन मारने की धमकी देकर अश्लील गाली गलौच करता था तथा मृतक द्वारा घटना के एक दिन पहले अश्लील गाली गलौच देकर जान से मारने की धमकी दिया था। जिस कारण दोनो आरोपियों द्वारा मृतक को सबक सिखाने एवं हत्या करने की योजना बनाकर दिनांक 16/07/2025 की रात्रि में योजनाबद्ध तरीके से एक राय होकर राहुल के मो.सा. से मृतक के किराये के घर से एक कि.मी. दूर अपने वाहन को खडा कर पैदल - पैदल मृतक के घर कमरे में गये, बड़ा गुण्डा बनता है हमें मारेगा कहकर हाथ झापड़ से मारपीट करने लगे मृतक के कमरे में रखे एक नायलोन के रस्सी से फंदा बनाकर मृतक के गले में डालकर खीचा गया फिर मृतक के गले में बंधे रस्सी को झटके से खींचने पर मृतक पलंग से नीचे गिर गया, दोनो आरोपीयो द्वारा पुलिस से बचने के लिये हत्या को आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए कमरे के सीढी में रस्सी बांधकर मृतक को फांसी से टांग दिये बताया। तत्पश्चात आरोपियों की विधिवत मेमोरेण्डम कथन लेकर मामले में गिरफ्तारी की जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
