बैकुंठपुर के तीन युवकों द्वारा कोरबा जिले के थाना बांगो क्षेत्र मे दीया ठगी  के वारदात को अंजाम।

बैकुंठपुर के तीन युवकों द्वारा कोरबा जिले के थाना बांगो क्षेत्र मे दीया ठगी  के वारदात को अंजाम

फर्जी पुलिस बनकर ट्रैक्टर चालकों से की अवैध वसूली। शिकायत थाना बांगो में जैसे ही पहुँची तुरत एक्सन लेने को पहुँचे कर्मचारी।ट्रेक्टर चालक से पूछताछ कर करने लगे छान बिन।

पता तलास करने पर पता चला कि बैकुण्ठपुर से आए हुए क्रेटा कार में सवार तीन लोग जो अपने आप को पुलिस अधिकारी बता कर कागजात दिखाने की मांग की फिर कागजात पूरी नही होने पर ट्रैक्टर को चलान करने की बात कही न्यायलय से जमानत करवाने पर लगभग 10 हजार रुपये लगने की बात करते हुए आपसी में लें देन करने तक पहुँच गए ।

फिर क्या होना था मामले को आखरी में 1000 रुपये में खत्म करने की बात आई । जिसमे 600 को मोबाईल के माध्यम से अपने खाते में डलवाया और 400 रुपये को नगद लिया ।

पार्थी जतिन साहू ग्राम लखनपुर द्वारा थाने में सूचना दिया गया जिसके महकमे में आकर गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों को गिरप्तार किया गया ।

आरोपी बैकुंठपुर कोरिया जिला के ग्राम लेदरी निवासी जाहिद खान उर्फ सोनू, अजोय नायडू, प्रकाश गोंड़ उर्फ छोटू व उनकी क्रेटा कार  क्रमांक सीजी 16 सीटी 0427 को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

 

Related Post