रफ़्तार का कहर,एक नए गंवाई जान दो युवक गंभीर

कोरबा: उर्जाधानी में एक बार फिर रफ्तार का कहर सामने आया है। ताजा सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर तौर पर घायल बताये जा रहे है.सड़क हादसे का पूरा वीडियो टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि, बाइक सवार किस तरह अनियंत्रित होकर टोल नाके के पास लगे खम्बे से बाइक समेत जा टकराते है.
एक की मौत, दो घायल
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम बाइक सवार 3 युवकों ने टोल नाके का बैरियर तोड़ते हुए स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा टकराये.इस भीषण हादसे में एक युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य युवकों को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.।
जानकारी के मुताबिक पाली निवासी 24 वर्षीय अमन जांगड़े अपने साथी जोहार सिंह व एक अन्य दोस्त के साथ बाइक से रविवार को कटघोरा आया हुआ था.शाम के वक्त कटघोरा से पाली लौटने के दौरान बाइक सवार इतनी स्पीड में बाइक चला रहे थे कि उस पर उनका नियंत्रण ही नही रहा.रजकम्मा टोल नाके के पास तेज रफ्तार बाइक बैरियर को तोड़ते हुए 50 मीटर दूर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकरायी.

घायल बिलासपुर रेफर

इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सिर पर गंभीर चोट आने से अमन जांगड़े की जहां मौके पर ही मौत हो गयी.वहीं घटना के बाद तीनों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया.जबकि जोहार सिंह का इलाज जारी है.वहीं दूसरे घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देकर उसे बिलासपुर रेफर कर दिया.पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

Related Post