चापा कोरबा रोड NH149B जमनीपाली टोल प्लाजा के ठेका कम्पनी को ब्लैकलिस्टेड किया जाए - भाजपा नेता झाम लाल साहू

आदिवासी जनप्रतिनिधि से अपशब्द व दुर्व्यवहार किया टोल प्रबंधन ने एस टी एक्ट के तहत कराएँगे FIR दर्ज।

 

कोरबा 04/11/2025 ~ राष्ट्रीय राज मार्ग 149B चापा कोरबा रोड जमनीपाली टोल प्लाजा का संचालन UVA इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के द्वारा अनुबंध करार अनुसार नही किया जा रहा है, भाजपा नेता झाम लाल साहू जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिवमो जिला कोरबा व पूर्व जनपद सदस्य ने बताया की टोल का संचालन नियमानुसार नही किया जा रहा है मैंने सूचना के अधिकार के तहत (RTI) जानकारी मांगी है जिसमे खुलासा हुआ।

 इस टोल मे कार्य करने वाले कर्मचारियों का सेटअप 80 कर्मचारी की लेकिन मात्र 30 से 40 ही है, इसी प्रकार 6 गनमेन रखना है लेकिन यहां एक भी गनमेन नही है, सबसे बड़ी भ्रष्टाचार यहां कर्मचारियों के साथ किया जा रहा है इन्हे NHAI के नियमानुसार न्यूनतम मानदेय 19000 से 26000 रुपया पेपर रिकार्ड मे पेमेंट करना दिखा रहे है लेकिन यहां 10 से 12 हजार रुपया वास्तविक पेमेंट दे रहे इस तरह से कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।

टोल प्रबंधन के द्वारा स्थानीय वाहन चालकों व आस पास के स्कूल वाहनों से अधिक वसूली की जा रही है जबकि छूट देना चाहिए लोकल जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, टोल प्रबंधन ने हमारे आदिवासी जनप्रतिनिधि से अपशब्द व दुर्व्यवहार किया प्रबंधक के खिलाफ एस टी एक्ट के तहत कराएँगे FIR. लोकल व स्कूल वाहन चालकों को टोल राशि मे छूट नही मिलेगा तों जल्द ही धरना आंदोलन करूंगा ऐसा भाजपा नेता झाम लाल साहू ने बताया।

Related Post