भारतीय किसान संघ द्वारा जिले भर में मनाया जा रहा है किसानों के आराध्य देव भगवान बलराम का जन्म उत्सव

भारतीय किसान संघ द्वारा जिले भर में मनाया जा रहा है किसानों के आराध्य देव भगवान बलराम का जन्म उत्सव।भारतीय किसान

Uploaded Image

संघ द्वारा जिले में सभी गांवों में भगवान बलराम की जयंती उत्सव सात दिनों तक मनाया जाएगा। भादवा सुदी छट को दलोट व अरनोद तहसील में 40 गांवों में भगवान बलराम की पुजा अर्चना कर उत्सव मनाया गया। गांव डोराना में भारतीय किसान संघ जिला महिला प्रमुख पिंकी देवी मीणा की उपस्थिति में उत्सव मनाया। जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष व महिला किसान उपस्थित रहे।

Uploaded Image

पिंकी देवी ने भगवान बलराम की जीवनी के बारे में जानकारी दी कि भगवान बलराम ने राजनीतिक, भाई भतीजावाद से दूर रहकर महाभारत के युद्ध में हिस्सा नहीं लिया और प्रजा के लिए अन्न उगाने के लिए अपने हल से धरती को समतल किया व नहरो का निर्माण किया। भगवान बलराम विश्व के पहले किसान थे।

Related Post