जांजगीर-चांपा
आरोपी के कब्जे से चोरी किये मेटाडोर वाहन (किमती 10,00000) को किया गया बरामद
आरोपी को पूर्व में भी ट्रेक्टर चोरी के मामले में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विकास अग्रवाल निवासी बलौदा दिनांक 05.07.2025 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते रात्रि अपने घर के सामने वाहन मेटाडोर एलपीटी क्र0 सीजी 10 जेड 4565 को खडा किया था। सुबह उठकर देखा तो वाहन नही था, जिसकी आसपास पता तलाश करने पर पता नहीं चला जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 266/25 धारा 303(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चोरी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बलौदा पुलिस द्वारा चोरी गए मेटाडोर वाहन की पातासाजी हेतु थाना स्तर से टीम कर अलग अलग क्षेत्र पतासाजी हेतु रवाना हुए इसी क्रम में मुखबिर सूचना मिला कि उक्त वाहन मेटाडोर को नवगंवा की ओर ले जाते हुए देखा है, बलौदा पुलिस द्वारा उक्त रास्ता में जाकर पतासाजी किया तो आरोपी रमेश कुमार गोंड निवासी बेलंदियाडीह को चोरी वाहन मेटाडोर के साथ नवगंवा हटरी चैक के पास पकड़ा जिसको हिरासत मेें लेकर कडाई से पुछताछ करने पर वाहन मेटाडोर को चोरी कर लाना बताया जिसको गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
