जंगल मे करेंट के जाल बिछाने वाले आरोपियों की हुईं पहचान, हाथी के जान जाने पर की गई कार्यवाही

कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत बैगामार जंगल में एक वयस्क हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया था। प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत का कारण करंट प्रवाहित अवैध तार बताया जा रहा है Uploaded Image

वन विभाग के द्वारा लगातार जांच परख को सघन रूप से किया गया।

आस पास में जितने भी खेत है सबके मालिक से बयान लिया गया बयान में पता चला कि खेती को नुकसान पहुचाने वाले छोटे वन्य जीव से बचाने के लिए बिजली के करेंट का उपयोग करना स्वीकार किये।खेतो की सुरक्षा में लगाया हुआ करेंट का जाल में उस रात अचानक हांथी आ फंसा ज्यादा तर तो करंट के झटके के दूर जा गिरते थे मगर उस रात वह हांथी को करंट का झटका दूर गिराने के बजाय अपने चपेट में ले लिया ।

ग्रामीणों का कहना था कि उनके द्वारा किसी के जान लेने के उद्देश्य से यह कार्य नही किया गया।मगर जो होना था उसे कौन रोक सकता है।

मामले में तीन आरोपियों को गिरप्तार कर लिया है ।जिनपर वन्य अधिनियम के अनुसार विधिवत कार्यवाही करने की बात कही गई।

 

Related Post