शादी करने का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी चंद घंटे गिरफ्तार...

जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी धनीराम अजगल्ले द्वारा पीड़िता युवती को शादी करने का झांसा देकर उनके साथ जबरन अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में दिनांक 07.07.25 को अपराध क्रमांक 615/25 धारा 62(2) (e) 89 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Post