प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार...

जांजगीर-चांपा

आरोपी के विरूध्द धारा 295, 351(2),115(2),109(1) BNS. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

आरोपी योगेश बिंद उम्र 20 साल निवासी नगपुरा थाना बलौदा, जिला- जांजगीर चाम्पा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.06.2025 को रात्रि करीबन 10ः30 बजे नगपुरा निवासी आरोपी योगेश बिंद द्वारा प्रार्थी तेरस राम बिंद निवासी नगपुरा थाना बलौदा के घर के पास जाकर उसके दरवाजा को जोर जोर से खटखटा रहा था, खटखटाने की आवाज सुनकर दरवाजा को खोला तो आरोपी योगेश कुमार बिंद हांथ में डंण्डा लिये खड़ा था। जिसको प्रार्थी द्वारा क्यों दरवाजा खटखटा रहे हो कहने पर उसे अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा से प्राण घातक हमला कर मारपीट किया था जिसकी रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 255/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

आरोपी द्वारा घटना घटित कर फरार था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी, जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Post