जांजगीर-चांपा
थाना चांपा पुलिस द्वारा रिपोर्ट के चंद घंटे में आरोपी को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त फ़ावड़ा भी किया गया बरामद*
आरोपी अमृतलाल पटेल पिता भरत लाल पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम हथनेवरा चांपा
मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी अमृत लाल पटेल नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है जो आये दिन शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर वाद विवाद करते हुए अश्लील गाली गलौच करते है। दिनांक 19/7/25 के दोपहर 03 बजे आरोपी द्वारा फावड़ा को लेकर प्रार्थी नरेश कुमार पटेल निवासी हथनेवरा के पास आया और शराब पीने के लिए पैसा की मांग करते हुए कहने लगा कि तुम मेरा बुराई करते हो फिर अचानक अपने हाथ में रखे लोहे के फावड़ा से हमला कर दिया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
थाना चांपा पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना तत्काल अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए जिस पर तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा मौके पर आरोपी अमृतलाल पटेल को पकड़ा जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और नहीं देने पर मारपीट करना जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त फावडा जप्त किया गया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
