पत्नी की हत्या कर जंगल में छुपा था आरोपी, 24 घंटे में बेलगहना पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 23 जून को प्रार्थी दशमत बाई सौता ने बेलगहना चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका दामाद पंचराम सौता (उम्र 40 वर्ष, निवासी छतौना रगरापारा) ने अपनी पत्नी रात बाई की चरित्र शंका में बेरहमी से हत्या कर दी है। हत्या ग्राम के जंगल में ईंट और डंडे से की गई थी।

रिपोर्ट मिलते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। घटनास्थल का निरीक्षण फारेंसिक टीम की मौजूदगी में किया गया। घेराबंदी कर आरोपी पंचराम को जंगल से पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और डंडा जब्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में उप निरीक्षक राज सिंह, प्रधान आरक्षक नरेंद्र पात्रे, ईश्वर नेताम, रवि कँवर, अंकित जायसवाल एवं महिला आरक्षक किरण राठौर की अहम भूमिका रही।

Related Post