जांजगीर चाम्पा
प्रकरण के पूर्व में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जिला जेल
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी शंकर लाल खुंटे एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा ग्राम कुरमा का विवादित भूमि जो बैंक में बंधक होने के बावजूद भी आवेदिका लता कुर्रे के साथ सौदा कर शपथ पत्र में इकरार कर आवेदिका से अग्रिम राशि 450000/ रू लेकर जमीन रजिस्ट्री न कर धोखाधडी करना, सौदा रकम को वापस मांगने पर प्रार्थीया को अश्लील गाली गलौच करना जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्व दिनांक 12.11.2024 को थाना बलौदा में अप0क्र0 403/24 धारा 294,506, 419,420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण के आरोपी अजय खुंटे निवासी कुरमा जो घटना दिनांक से फरार था बलौदा पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। आरोपी को सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करना जुर्म स्वीकार कियें जाने से विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
