माध्यमिक शाला खरवानी में शिक्षकों ने मॉडल दीपावली कार्य पूर्ण कराया

कोरबा/करतला। जिला के विकासखंड करतला अंतर्गत माध्यमिक शाला खरवानी में प्रधान पाठक एम. आर. साहू एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं सभी विषय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को मॉडल दीपावली अवकाश के दौरान दिए गए गृहकार्य को पूर्ण करवाया गया।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों से उनके कार्य की जाँच कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों की सराहना भी की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक अपने-अपने विषयों का कार्य प्रस्तुत किया। विद्यालय परिवार ने बच्चों की लगन और मेहनत की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Related Post