भारत से विश्वासघात पर तुर्की यात्रा रद्द, छत्तीसगढ़ अग्रवाल संगठन ने चुना वियतनाम

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 24 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित तुर्की यात्रा को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। संगठन के प्रांतीय चेयरमेन अशोक मोदी ने बताया कि 150 सदस्यों का दल पूरी तैयारी के साथ तुर्की जाने वाला था, किंतु भारत-पाक युद्ध में तुर्की द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने से आहत होकर संगठन ने एकमत से यह निर्णय लिया।

मोदी ने कहा कि तुर्की ने भारत की पीठ में छुरा घोंपने जैसा काम किया है। उन्होंने याद दिलाया कि जब तुर्की में विनाशकारी भूकंप आया था, तब भारत ने सबसे पहले सहायता पहुँचाई थी, लेकिन आज वही तुर्की पाकिस्तान का साथ देकर भारत के विरुद्ध षड्यंत्र रच रहा है। इससे पूरे देश और अग्र समाज में आक्रोश है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि तुर्की के पर्यटन को बढ़ावा न मिले, इसलिए अब संगठन वियतनाम की यात्रा करेगा।

मोदी ने यह भी कहा कि अग्रवाल समाज राष्ट्रवादी सोच रखता है, देशहित में कार्य करता है और सर्वाधिक राजस्व देकर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाता है।

Related Post