नेपाल के भैरहवा में ट्रक चालक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

भारत नेपाल सीमा से सटे भैरहवा भन्सार कार्यालय में बीते दिन एक भारतीय ट्रक चालक की मौत गर्मी से हो गयी थी जिसके बाद भंसार महासंघ रूपंदेही के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शांत कुमार शर्मा ने भैरहवा भंसार (कस्टम कार्यालय) की बदहाली पर गहरी नाराजगी जताई है हाल ही में गर्मी और जाम के बीच एक ट्रक ड्राइवर की मौत के बाद कहा कि यह केवल एक कस्टम कार्यालय नहीं, बल्कि नेपाल की अर्थव्यवस्था में वीरगंज के बाद दूसरा सबसे बड़ा आर्थिक योगदान देने वाला भंसार है, फिर भी यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। कहा कि चालको के लिए बैठने के लिए शेड है, न ही रहने की सुविधा, न साफ पानी और न ही लाइट की व्यवस्था शौचालय की व्यवस्था तो बद से बदतर है। भीषण गर्मी में लोग झुलस रहे हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि सरकार को राजस्व से मिलने वाले लाभ के अनुपात में आने वाले भारतीय ट्रक चालकों को सुविधाएं भी देनी चाहिए

Related Post