बाँकी मोंगरा थाना से लगभग 5 किलो मीटर दूर बाँकी और दर्री थाना के सीमा को दरसाने वाली नदी के पुल में आए दिन लूटपाट की वारदात सुनने को मिलती रहती है।
बीती दिन सोमवार 22 ता की रात को अमित नामक एक युवक जोकि बालको में काम करने जाता है वह अपना ड्यूटी खत्म कर अपने घर बाँकी मोंगरा वापस आ रहा था रात के लगभग 10:30 बजे थे कि नदी के पुल के ऊपर कुछ लोगो द्वारा उनकी बाइक को रुकवाया गया।
चुकी लड़का समाज सेवी प्रकिती का था वह हेल्प की भावना वश अपना गाड़ी रोक दिया।
वह कुछ समझ पाता कि पहले वँहा मौजूद 2 लोगों द्वारा मार पीत करने लगे।
गाड़ी में वह अपने घर का कुछ बर्तन को बोरी से बांध कर ला रहा था उसी बर्तन को लूट कुकर और गंजी से उस पर अनेको बार वॉर किया गया जब वह चिल्लाने लगा तो उसको नदी में फेकने की कोशिश भी की गई।
अमित का मोटरसाइकिल और मोबाईल पर्स सहित कुछ पैसे भी थे सब लूट कर अज्ञात आरोपियों द्वारा भाग जाने की बात अमित के द्वारा मीडिया को बताई गई।
अमित जैसे तैसे बाँकी मोंगरा थाना में सूचना देने की कोशिश किया मगर सीमा क्षेत्र होने के कारण अभी तक कोई F I R दर्ज नही हुआ है।कभी दर्री थाना तो कभी बाँकी मोंगरा थाना का सुझाव पा कर वह अभी भी शिकायत और कार्यवाही के लिए घूम रहा है।
सुमेधा नदी पुल बना उठाई गिरी का केंद्र,आरोपी अभी भी पुलिस के गिरप्त से बाहर
