सीपत पुलिस ने आपरेशन "तलाश" के तहत अपहृत नाबालिग बालिका को किया बरामद, आरोपी अमर सूर्यवंशी गिरफ्तार

बिलासपुर, थाना सीपत क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी अमर सूर्यवंशी (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम गातौरा, थाना मस्तुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्रकरण की शुरुआत उस समय हुई जब पीड़िता के परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामला दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने टीम को तत्काल बालिका की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सघन खोजबीन के बाद पुलिस ने बालिका को आरोपी अमर सूर्यवंशी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया और उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 87, 64 भा.दं.सं. के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं 4 और 6 भी जोड़ी हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

इस कार्रवाई में तत्कालीन थाना प्रभारी सउनि सहेत्तर कुर्रे, आरक्षक आकाश मिश्रा और महिला आरक्षक ज्योति जगत का विशेष योगदान रहा।

Related Post