आरक्षक से मारपीट सदर बाजार क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है,जिसमें कुछ युवकों ने सरेराह आरक्षक पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे आरक्षक सतीश कुमार लोधी के सिर पर गंभीर चोट आई है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सतीश किसी कम से बाजार गया था। उसी दौरान कुछ युवक तेजी से बाइक चलाते हुए उसके पास से कट मारते हुए निकले। इस पर सतीश ने उन्हें टोका और गाली-गलौज न करने की समझाइश दी। लेकिन युवक इस बात से नाराज़ हो गए और बहस करने लगे।
विवाद बढ़ते ही युवकों ने मिलकर सतीश को घेर लिया और रॉड से हमला कर दिया। वही घायल आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
