गुरुवाणी से होगा आत्मकल्याण, 10 जुलाई को बिलासपुर में आयोजित होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव दिनांक 10 जुलाई 2025, गुरुवार को छठ घाट सांस्कृतिक भवन, राजकिशोर नगर, बिलासपुर में प्रात: 9 बजे से परम पूज्य गुरुदेव पंडित देवशरण दुबे जी के पावन सान्निध्य में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 9 बजे बाल भोग एवं गुरु पूजन से होगी। इसके पश्चात 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक गुरुवाणी व गुरुदीक्षा कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें पूज्य गुरुदेव अपने आशीर्वचन व अमृतमयी वाणी से भक्तों का मार्गदर्शन करेंगे।

 

इसके पश्चात चरण पादुका पूजन, गुरु पूजन, गुरु मिलन वार्ता व परिचय सम्मेलन जैसे आध्यात्मिक आयोजन होंगे। अंत में सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

 

कार्यक्रम को लेकर कोरबा जिला प्रभारी डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने समस्त अंचलवासियों, धर्मप्रेमियों, सत्संगियों एवं गुरु भाई-बहनों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Related Post

Hg