कोरबा, रामपुर। काम के अधिकार की रक्षा तथा ग्रामीण रोजगार और ग्राम विकास की जनकल्याणकारी योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को सुनियोजित तरीके से कमजोर किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान “मनरेगा बचाओ महा-संग्राम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 12 जनवरी 2026, सोमवार को संपन्न होगा।
कार्यक्रम का मुख्य आयोजन ग्राम पंचायत तरदा में दोपहर 12 बजे, जर्वे में दोपहर 2 बजे तथा सुखरीकला में शाम 4 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीया सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत रहेगी। इस अवसर पर रामपुर विधायक श्री फूलसिंह राठिया, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष श्री मनोज चौहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव श्री हरीश परसाई सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहेंगे।
कांग्रेसियो ने कहना है कि मनरेगा देश के गरीब, मजदूर, किसान और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवनरेखा है। यह योजना न केवल रोजगार की गारंटी देती है, बल्कि गांवों के आधारभूत ढांचे के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
वर्तमान समय में मनरेगा के बजट में कटौती, भुगतान में देरी और कार्यों को सीमित कर इस योजना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
