पीथमपुर के सामाजिक मुद्दे उठाने पर मिला सशस्त्र पत्र
पीथमपुर। इंदौर में आयोजित किसान महापंचायत में पीथमपुर क्षेत्र के सामाजिक सरोकारों को निरंतर मंचों पर उठाने वाले रक्षा मंच के सक्रिय सदस्य संदीप रघुवंशी को ससम्मान सशस्त्र पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें पीथमपुर क्षेत्र की जनसमस्याओं को बेबाकी से उठाने और जनहित में आवाज़ बुलंद करने के लिए दिया गया। रघुवंशी लंबे समय से पीथमपुर के जल संकट, ट्रैफिक व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, व औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहे हैं। संदीप रघुवंशी ने कहा यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, उन सभी जागरूक नागरिकों का है जो अपने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।"
