ढाबे की आड़ में चला रहे अवैध शराब का धंधा*

पीथमपुर के कपिला चौराहे पर अवैध शराब की दुकान ऐसे चल रही जैसे चाय की दुकान और आबकारी को खबर भी नही जी हां यहाँ अवैध शराब की दुकान की संचालित की जा रही है !

 

 अवैध शराब की दुकान को ग्रीन नेट से ढककर बबलू का ढाबा बना दिया गया सवालिया निशान तो यह है कि शराबियों को यह दुकान पता है पर आबकारी को नहीं, क्या खुफिया तंत्र की नाकामी है या कुछ और आप तस्वीर में देख सकते है कि किस तरह ग्रीन नेट के पीछे काला धंधा चलाया जा रहा है!

 

 

पीथमपुर कपिला चौराहा अवैध आहता संचालित कर अवैध शराब बेचने का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है

 पीथमपुर कपिला चौराहा रात होते ही ऐसी महफिल सजती है जिस पर ना तो आबकारी की नजर है ना ही क्षेत्रीय पुलिस की,

उल्लेखनीय है कि कई बार अवैध शराब के अड्डों पर शराबखोरी करते नसेड़ियो का खुलासा कर चुके है इसके बावजूद आबकारी और पुलिस विभाग नींद की मुद्रा में जो सोया हुआ है नींद से उठे तो उन्हें शहर भर में खुले में हो रही अवैध शराब खोरी के नजारे दिख जायेंगे 

 

 

*लंबे समय से शहर में हो रही शराब की अवैध बिक्री*

 

बता दे की पीथमपुर कपिला चौराहे से कुछ दूर खुलेआम अवैध शराबखोरी स्थानीय लाइसेंसी शराब ठेकेदार के संरक्षण में लंबे समय से शहर में शराब की अवैध बिक्री की जा रही है शराब ठेकेदार द्वारा खुद के वहनों से खुलेआम शहर में दुकाने खुलवाकर अंग्रेजी व देसी शराब बेची जा रही है और खास बात तो ये है कि ये अवैध अड्डे एक दो नहीं है बल्कि हर जगह है ऐसे जाने कितने ही अवैध शराब के पॉइंट है जो आबकारी या स्थानीय पुलिस के संज्ञान में ना हो

 

*युवा पढ़ रहे नशे की लत में*

 

शहर में अवैध शराब खुलेआम बिकने के कारण युवा नशे की लत में पढ़ने जा रहे हैं और जिम्मेदार हाथ से हाथ रखे बैठे हुए हैं शहर में आए दिन मारपीट के मामले सामने आते हैं परिवारों में आपसी कलह देखी जा रही है इसके मुख्य कारण शराब भी है जो युवा देश का भविष्य है आज नशे की लत के कारण मदहोशी में पड़ा है और जिम्मेदार बेखबर है 

Related Post