ब्रेक पाइप फटने से रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में उतरी

ब्रेक पाइप फटने से रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में उतरी

प्रतापगढ़ के धमोत्तर थाना क्षेत्र में ब्रेक पाइप फटने से रोडवेज बस बावड़ीखेड़ा घाटी में अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई।Uploaded Image हादसे में 5-6 यात्रियों को मामूली चोट आई है। हादसा चित्तौड़गढ़-बांसवाड़ा मार्ग पर हुआ। घटना सुबह 9:30 बजे की है। धमोत्तर थाना क्षेत्र की बावड़ीखेड़ा घाटी पर बस चढ़ रही थी। इसी दौरान अचानक बस का ब्रेक पाइप फट गया इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे खाई में जा गिरी। Uploaded Imageहादसे में 5-6 यात्री मामूली रूप से घायल हुए। घायल यात्री अपने निजी वाहनों से आसपास के अस्पतालों में इलाज के लिए गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है।

Related Post