प्रयास आवासीय विद्यालय कोरबा में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। विद्यालय की रिक्त 20 सीटों पर प्रवेश के लिए यह परीक्षा 24 अगस्त को ली गई थी, जिसमें कुल 66 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 55 परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे।
परीक्षा मूल्यांकन उपरांत चयन सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। यह सूची सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय कोरबा तथा प्रयास आवासीय विद्यालय में देखी जा सकती है।
विद्यालय प्रबंधन ने निर्देश दिया है कि चयनित विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 अगस्त 2025 तक डिंगापुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।
