भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिला कार्यालय में एक भव्य गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह में योग, ज्योतिष, अध्यात्म, शिक्षा और खेल जगत से जुड़े कुल 18 गुरुजनों को शॉल, श्रीफल और गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से योग शिक्षिका जया मिश्रा, उपाध्याय महाराज, डॉ. संतोष दास, मुरली वैष्णव, दिनेश महाराज, अश्वनी साहू (मार्शल आर्ट) आदि शामिल रहे।
"भारत को फिर बनाना है विश्व गुरु"
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की चर्चा करते हुए कहा कि देश को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए गुरुकुल परंपरा, संस्कारयुक्त शिक्षा, और सामाजिक जागरूकता की पुनर्स्थापना आवश्यक है। मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर ने कहा कि शिक्षित समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव है।
पार्टी पदाधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी
समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता दीप नारायण सोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, पार्षद सुमन सोनी, मंडल महामंत्री पुनिराम साहू, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, अजय विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नव नियुक्त मंडल पदाधिकारी जैसे श्रीधर द्विवेदी, मीरा सोनी, सरिता कौशिक, स्वाति कश्यप, नीरज ठाकुर, मैनेजर महंत, प्रीति चौहान आदि की अहम भूमिका रही।
समापन पर गूंजा संकल्प – “हम बदलेंगे, युग बदलेगा”
समारोह के अंत में सभी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्यजनों ने “हम बदलेंगे, युग बदलेगा” का सामूहिक संकल्प लिया और गुरुजनों के आशीर्वाद से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।
