पुलिस सहायता केंद्र मोपका, थाना सरकंडा की टीम ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब का जखीरा बरामद किया है।
मुखबिर की सूचना पर ग्राम चिल्हाटी और कुटी के बीच जंगल में दबिश दी गई, जहां सूरज धनवार (उम्र 30 वर्ष, निवासी धनवारपारा, चिल्हाटी) को 35 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी के पास से दो पीले प्लास्टिक डिब्बों में 30 लीटर और एक डिब्बे में 5 लीटर शराब, कुल 35 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹7000) तथा बिक्री की राशि ₹320 जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 857/25, धारा 34(2), 34(1)(ख) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल और निरीक्षक श्री निलेश पांडे के मार्गदर्शन में की गई।
टीम में उपनिरीक्षक भावेश शेन्डे, सहायक उपनिरीक्षक ढोलाराम मरकाम, आरक्षक सैय्यद अली, दीपक खांडेकर और मुरली भार्गव की अहम भूमिका रही।
बिलासपुर पुलिस का यह कदम नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जार हा है।
