जिला जांजगीर चांपा में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए 27 वर्षीय आरोपी कीर्तन दिनकर, निवासी मेउ थाना पामगढ़ को 06 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹1200 आँकी गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार अभियान
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में अंजाम दिया गया। जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
कार्यवाही में उपनिरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी पामगढ़), प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कण्डे, आरक्षक लव मांझी, नवीन रात्रे, श्याम सरोज ओगरे, राघवेंद्र घृतलहरे तथा महिला आरक्षक सविता पटेल का विशेष योगदान रहा।
