कोंडागांव, 15 अगस्त 2025 | जिले के व्यापारियों द्वारा कोंडागांव चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के गठन की बहुप्रतीक्षित प्रक्रिया अब औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की दोपहर स्थानीय सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से एक तदर्थ कमेटी का गठन किया गया।
इस कमेटी में प्रवीण बरडिया को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। उनके साथ ओम प्रकाश टावरी एवं अमित गुप्ता उपाध्यक्ष, गीतेश गांधी सचिव, तेजश दीवान कोषाध्यक्ष, चंपेश जोशी मीडिया प्रभारी तथा जितेंद्र सुराणा को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तदर्थ कार्यकारिणी में अन्य सदस्यों के रूप में गणेश देवांगन, सुदीप सिंह, बिल्लू आहूजा, मुकेश रांय, संरक्षक वीनू भाई पटेल, मृदुल विश्वास, विनोद शर्मा एवं हरीश गोलछा (TMK) शामिल हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के समस्त पाँचों ब्लॉकों से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए कमेटी का विस्तार किया जाएगा और चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के औपचारिक पंजीयन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।
गौरतलब है कि कोंडागांव जिले में चैंबर ऑफ कॉमर्स के गठन को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, जिसे अब साकार रूप देने की दिशा में ठोस पहल की गई है। बैठक में जिले भर के व्यापारीगण उपस्थित रहे और संगठन की रूपरेखा को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
