कोंडागांव, 31 जुलाई। देश की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। गुरुवार को कोंडागांव जिले के स्काई ऑटोमोबाइल शोरूम में इस नई एसयूवी का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में जिले के एडिशनल एसपी डॉ. कपिल चंद्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर संजीव गारला ने अतिथियों और ग्राहकों को नई ब्रेजा के अत्याधुनिक फीचर्स की जानकारी दी।
नई 2026 ब्रेजा फेसलिफ्ट में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ रिफाइंड K15C इंजन, टर्बो बूस्टरजेट तकनीक, ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, सेफ एग्जिट वार्निंग, TPMS, फ्रंट पार्किंग सेंसर, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर, 64-कलर एंबियंट लाइटिंग और SmartPlay Pro X जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार यह एसयूवी सुरक्षा, आराम और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन संयोजन है।

लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों में नई ब्रेजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। स्काई ऑटोमोबाइल प्रबंधन ने बताया कि नई ब्रेजा की बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी उपलब्ध हैं। कोंडागांव में इस लॉन्च को क्षेत्र के ऑटोमोबाइल बाजार के लिए एक बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।
