जांजगीर-चांपा, 14 जुलाई 2025 – सत्र 2025-26 हेतु प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची विभागीय वेबसाइट eklavya.cg.nic.in व जिले की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार काउंसलिंग प्रक्रिया 15 से 18 जुलाई 2025 तक गुढ़ियारी स्थित प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, रायपुर में आयोजित की जाएगी।
काउंसलिंग तिथियां इस प्रकार हैं–
15 जुलाई – अनुसूचित जनजाति व पीवीटीजी बालक
16 जुलाई – अनुसूचित जनजाति व पीवीटीजी बालिका
17 जुलाई – अनुसूचित जाति बालक एवं बालिका
18 जुलाई – अन्य पिछड़ा वर्ग बालक एवं बालिका, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग बालक व बालिका
समय– प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक
स्थान– प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी, रायपुर
आवश्यक दस्तावेज–
प्रवेश पत्र
निवास प्रमाण पत्र
स्थायी जाति प्रमाण पत्र
8वीं प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण प्रमाण
नक्सल प्रभावित प्रमाण (यदि लागू हो)
टीसी या शाला छोड़ने का प्रमाण
मेडिकल व सिकलसेल प्रमाण पत्र
02 पासपोर्ट साइज़ रंगीन फ़ोटो
एक विद्यार्थी के साथ केवल एक अभिभावक/पालक को प्रवेश की अनुमति होगी। निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित न होने पर संस्था आबंटन रिक्त सीट के आधार पर किया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए देखें– https://eklavya.cg.nic.in
