पीथमपुर 5 जून गुरुवार को पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण के तहत कई आयोजन

पीथमपुर पर्यावरण प्रेमी जगदीश साहू जी द्वारा विगत कई वर्षों से पर्यावरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में धीरे-धीरे कई लोग जुड़ते गए। श्री शाहू ने कहा की खुशी की बात और हमारा सौभाग्य भी है।

5 जून पर्यावरण दिवस आ ही रहा है। और हमारे द्वारा लगाए गए पौधों मतलब हमारे परिवार की देखरेख करने का हमारा मन भी है। तो आइए अपने परिवार के साथ आपके लगाए गए, अपने मित्रों के द्वारा लगाए गए पौधे जो पेड़ बनने जा रहे हैं, को निहारने के लिए और प्रसन्नचित्त होने के लिए, आनंदित होने के लिए।

कार्यक्रम है

पर्यावरण दिवस*

दिनांक: 5 जून।

समय: सुबह 6 बजे से

 स्थान है: अपनी श्रीराम वाटिका।

हाउसिंग, शिवाजी नगर के पास, मुक्ति धाम के निकट। 

पीथमपुर। 

*बीजारोपण से वृक्षारोपण के तहत तैयार की गई अपनी श्रीरामवाटिका

आयोजन: आपका और हमारा पर भूलना मत

अच्छा हाँ, हो सके तो निंदाई- गुड़ाई जैसा कोई औजार हो तो लेते आना ।

आप हम अपने परिवार परिवार कुटुंब समाज के साथ पर्यावरण से संबंधित कोई ना कोई काम कर सकते हैं जैसे घर में पेड़ पौधों की देखभाल वाटर रिचार्जिंग कैसे काम करने से समाज जागृत होता है और वातावरण भी ठीक होता है। किसका खूब प्रचार प्रसार करें और लोगों को भी प्रेरित करें।

Related Post