महिला संबंधी अपराध पर सरकंडा पुलिस की सख्त कार्रवाई
आरोपी ने शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण
रिपोर्ट दर्ज होने के 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
न्यायालय में किया गया पेश, भेजा गया रिमांड पर
आरोपी का नाम: अभिषेक बघेल
पता: ग्राम पथरिया, जिला मुंगेली (छ.ग.), उम्र 26 वर्ष
मामला दर्ज अप.क्र. 850/2025, धारा 376(2)(एन), 506 भादवि
प्रार्थिया ने दिनांक 17 जून 2025 को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2023 में उसकी जान-पहचान अभिषेक बघेल से हुई थी। बातचीत के दौरान अभिषेक ने प्रेम व शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी से इनकार कर रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए, अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को महज 8 घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
