बिलासपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी के आरोपी निलंबित पटवारी सुरेश मिश्रा ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मृतक पटवारी महज 3 दिन बाद रिटायर होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
देखें वीडियो
घटना सकरी थाना क्षेत्र के जोकी गांव की है, जहां सुरेश मिश्रा ने अपनी बहन के फार्म हाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सुरेश मिश्रा ने खुद को निर्दोष बताया है और कोटवार एवं एक अन्य व्यक्ति पर षड्यंत्रपूर्वक फंसाने का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी को लेकर तोरवा पुलिस ने 25 जून को तत्कालीन तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर के बाद सुरेश मिश्रा को निलंबित कर दिया गया था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी आहत था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इस घटना ने प्रशासनिक महकमे और पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
