पीथमपुर सेक्टर नंबर 1 के छत्रछाया कॉलोनी के मुख्य द्वार पर यात्री प्रतीक्षालय का भूमि पूजन किया गया जिसमें 20 लंबा 40 चौड़ा भव्य भवन बनाया जाएगा जिसमें सुलभ शौचालय की भी व्यवस्था की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बड़ी तादाद में कंपनियों के कर्मचारी मुख्य द्वार पर खड़े रहते थे जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था एवं शौचालय की भी कोई व्यवस्था नहीं थी इन परेशानियों को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका परिषद में टेंडर जारी कर नगर पालिका अध्यक्ष सेवंती बाई सुरेश पटेल एवं पार्वती राम अवतार यादव के द्वारा यात्री प्रतीक्षालय का भूमि पूजन किया इस पहल की क्षेत्रवासियों ने काफी सराहन की और क्षेत्र में खुशी की लहर उमड़ पड़ी ।
पीथमपुर के छत्रछाया कॉलोनी के मुख्य द्वार पर बनेगा यात्री प्रतीक्षालय।
