ऑपरेशन वज्र: मुख्तार अंसारी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई

Anp News Live गाजीपुर। पुलिस ने बीती रात माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह (आईएस-191) और उसके सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। “ऑपरेशन वज्र” के तहत पांच थानों की 12 पुलिस टीमों ने एक साथ दबिश देकर कुल 61 संदिग्धों को चिन्हित कर पूछताछ की कार्रवाई की। इस दौरान करीब दो दर्जन संदिग्ध सहयोगियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनके वर्तमान क्रियाकलापों और शस्त्र लाइसेंस से संबंधित जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने पहले निरस्त किए जा चुके हथियार लाइसेंसों की भी दोबारा भौतिक सत्यापन प्रक्रिया शुरू की है। Uploaded Image
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के अनुसार, गिरोह के सदस्यों द्वारा अवांछनीय गतिविधियों और माहौल बिगाड़ने की कोशिशों की सूचना मिल रही थी। इसी के मद्देनज़र यह व्यापक कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि जिन 61 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, उनके नाम पर पहले शस्त्र लाइसेंस थे, जिन्हें निरस्त किया जा चुका है। कुल 90 शस्त्र लाइसेंसों की स्थिति की जांच की जा रही है।

Uploaded Image

एसपी ने यह भी बताया कि पूछताछ के दौरान सभी व्यक्तियों का डोजियर तैयार कराया गया है, जो भविष्य में संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई में सहायक होगा। जो आरोपी मौके पर नहीं मिले, उनके परिजनों को चेतावनी दी गई है और उनकी तलाश में पुलिस टीमें अन्य जनपदों में भेजी गई हैं। Uploaded Image
इसके अलावा, पुलिस ने मुख्तार अंसारी की मृत्यु के बाद उनके नाम से जुड़े शस्त्र लाइसेंस और फरार पत्नी अफसा अंसारी से जुड़े मामलों में भी परिजनों से गहन पूछताछ की है। इस पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Post