ऑपरेशन नारकोस आरपीएफ का नशे के सौदागरों पर प्रहार, 15 लाख के मादक पदार्थ जब्त, 8 गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा ट्रेनों और रेलवे परिक्षेत्र में नशीले मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन नारकोस के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। बीते 10 दिनों में आरपीएफ ने उड़ीसा से आने वाली ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखते हुए 9 मामलों में 8 तस्करों को गिरफ्तार कर कुल 72.70 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 15.31 लाख रुपये आंकी गई है।

Uploaded Image

इस कार्यवाही को सफल बनाने के लिए बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडलों में स्पेशल टास्क टीम गठित की गई है। साथ ही CIB (क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच) एवं SIB (स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच) को भी सक्रिय किया गया है।

रेलवे सुरक्षा बल के अनुसार, पिछले ढाई वर्षों (2023-2025) में ऑपरेशन नारकोस के तहत अब तक 4.39 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ पकड़े जा चुके हैं और 231 आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की गई है। इस अभियान में उड़ीसा की ओर से आने वाली ट्रेनों को विशेष रूप से चेक किया जा रहा है।

Related Post