एक तो चोरी, ऊपर से सीना-जो़री… सोहागपुर की शासकीय उचित मूल्य की दुकान का मामला

कोरबा। विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहागपुर की शासकीय उचित मूल्य की दुकान में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान संचालक शासन द्वारा तय दर को दरकिनार कर उपभोक्ताओं से शक्कर की कीमत अधिक वसूल रहे हैं।

 

ग्रामीणों के अनुसार, शासन द्वारा शक्कर की कीमत ₹17 प्रति किलो तय की गई है, लेकिन यहां ₹20 प्रति किलो वसूली की जा रही है। इतना ही नहीं, जब उपभोक्ता विरोध करने की कोशिश करते हैं तो उनकी आवाज दबा दी जाती है।

 

दुकान का संचालन स्वयं प्रभा महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से किया जाता है।

 

पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर दुकान संचालकों का रवैया ऐसा था मानो कहावत "एक तो चोरी, ऊपर से सीना-जो़री" यहां चरितार्थ हो रही हो

Related Post