बिलासपुर रेंज में साइबर विवेचना पर एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, 145 पुलिस अधिकारियों को मिला तकनीकी ज्ञान

नवीन कानून के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण एवं विवेचना पद्धति विषय पर रेंज स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के निर्देशन में चेतना भवन, रक्षित केंद्र, बिलासपुर में संपन्न हुआ इस प्रशिक्षण बिलासपुर रेंज के 145 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया भाग तथा उन्हें साइबर अपराधों की विवेचना, तकनीकी पोर्टल व मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग की जानकारी दी गई नवीन कानूनों के तहत ऑनलाईन विवेचना प्रणाली को समझाया गया ।

 IG डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा –01 जुलाई 2024 से लागू नए आपराधिक कानूनों के अंतर्गत विवेचना प्रक्रिया में तकनीकी दक्षता आवश्यक है। डिजिटल पोर्टलों का उपयोग साक्ष्यों की सुरक्षा और त्वरित न्याय में सहायक होगा।

 

प्रशिक्षण में शामिल विषय

 

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग – श्री अनुज गुप्ता, एएसपी, एसीसीयू बिलासपुर

NATGRID पोर्टल – श्री सुनील सेन, विशेष शाखा, रायपुर

iRAD पोर्टल और सड़क दुर्घटना पीड़ित सहायता योजना – श्री समीर चंद्राकर, NIC

e-Sakshya, e-Summon, IO-Mitaan, Cri-MAC – सीसीटीएनएस शाखा, रायपुर

JCCT-JMIS, NCCRP व Mule Account Investigation – श्रीमती दीपमाला कश्यप, श्री राजेश मिश्रा

 उपस्थित अधिकारीगण

जोनल पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप,एएसपी ग्रामीण  अर्चना झा,एएसपी एसीसीयू  अनुज गुप्ता सहित कुल 145 अधिकारी व कर्मचारी – जिनमें 07 उप पुलिस अधीक्षक, 20 निरीक्षक, 16 उप निरीक्षक, 34 सउनि, 41 प्रधान आरक्षक व 23 आरक्षक शामिल रहे।

 

Related Post